भिलाई में ऑटो में महिला का चेन और लॉकेट पार , पॉवर हाउस मार्किट के ज्वेलरी शॉप से खरीदारी कर घर के लिए निकली थी महिला...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक महिला अपनी बहन और भाभी के साथ खरीदारी कर लौट रही थी और उनकी सोने की चेन और लॉकेट पार हो गई। महिला ऑटो से घर जा रही थी। इसी बीच उसके साथ मौजूद महिला पर चोरी को अंजाम देने का शक है|  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है|

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के खुर्सीपार की रहने वाली ए मीना (35 वर्ष) अपने घर में सिलाई का कार्य करती है। गुरुवार को उनकी बहन लता और भाभी यमुना ने पावरहाउस ज्वेलरी मार्केट में पारख ज्वेलरी से सोने का लॉकेट व चेन खरीदा था। 12.710 ग्राम की चेन की कीमत करीब 76,000 रुपये है|. खरीदने के बाद इसे अपने पर्स में रख लिया।

इसके बाद लता और उसकी ननद यमुना स्कूटी से घर लौट आईं। शाम करीब 4:20 बजे मीना ज्वेलरी मार्केट के सामने से ऑटो में घर लौट रही थी|। ऑटो  में दो अज्ञात महिलाएं और एक लड़की भी थी। वहां पावर  हाउस पुल के पास किशोरी उतर गई।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

 

शाम करीब 4:45 बजे जब मीना घर पहुंची और अपना बटुआ चेक किया तो अंदर रखा सोने का लॉकेट और चेन गायब थी। मीना पर एक अज्ञात महिला यात्री द्वारा  चोरी का संदेह था और महिला ने थाने पहुंचकर की शिकायत दर्ज करवाई है|