भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई. होली के दिन खुर्सीपार में हुए शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की दुर्ग सेंट्रल जेल में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई|
न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शव का पंचनामा किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले की न्यायिक जांच जारी है. गौरतलब यह भी है कि इस हत्याकांड में गैंगस्टर तपन सरकार को भी गिरफ्तार किया गया था.
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने सेवक राम निषाद को गिरफ्तार किया था और वह तब से जेल में था| वह कान की टीबी से पीड़ित था|
जिसका इलाज जेल अस्पताल में भी किया जा रहा था। 21 फरवरी सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने बैरक के पास घूमते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे गिर गया| उपस्थित लोग उसे जेल अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और जेल अधिकारियों को दी|
आपको बता दें कि 8 मार्च 2023 को जब सभी लोग खुर्सीपार में होली खेल रहे थे, तभी सेवक राम चिकन लेने गया था, इसी बीच शुभम राजपूत वहां आया और उससे पैसे छीनने लगा, तभी आरोपी सेवक राम निषाद ने उससे धारदार हथियार छीन लिया और उसे मार डाला।
पुलिस ने उक्त हत्याकांड में आरोपी सेवकराम को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के नौ महीने बाद, तपन सरकार को अचानक इस हत्याकाण्ड में शामिल पाया। पुलिस ने आरोप लगाया कि सेवकराम ने शुभम की हत्या तपन सरकार के आदेश पर की हत्या थी।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

