भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मंगलवार को कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की तबीयत अचानक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बिगड़ गई|
उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया है|
बताया जाता है कि कवासी लखमा मंगलवार को विधानसभा की बैठक में मौजूद थे। दोपहर में लंच के बाद उनकी तबीयत खराब लग रही थी उन्हें बैचैनी महसूस होने लगी |
इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
स्मरण रहे कि दो साल पहले बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। कोंडागांव जिले में एक बैठक के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा. उन्हें सर्किट हाउस पहुंचाया गया था |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

