बॉयफ्रेंड के शादी में डांस ...... फिर सुसाइड ...लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों , सुसाइड नोट में लिखा, ''मुझे माफ करना मम्मी-पापा, लेकिन मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं.''..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कानपुर के कल्याणपुर जिले में एक लड़की ने पहले अपने प्रेमी की शादी में डांस किया और फिर घर लौटकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वहीं, जिस घर को इस जोड़े ने पहले किराए पर लिया था, उसके मालिक ने कहा कि उसके प्रेमी और प्रेमिका ने खुद को एक दम्पंती के रूप में पेश किया था। मृतक लड़की ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ''मुझे माफ करना मम्मी-पापा, लेकिन मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं.''


मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का है | जिसमें एक युवती ने पहले अपने प्रेमी की शादी में डांस किया फिर घर लौटकर आत्महत्या कर ली| इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है और इस लड़की की लव लाइफ इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

लड़की शादी से लौटने के बाद देर रात घर लौटी और दुपट्टा से अपने कमरे में पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित तरीके से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा था।

बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे | इस लड़के को मृतिका अपना पति बताती थी. लेकिन जब ये जानकारी लड़के के परिवार वालों को दी गई तो उन्होंने इसका विरोध किया.

पूरी घटना कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. साढ़ थाना क्षेत्र के चंदौली की रहने वाली संगीता यादव छह माह पहले कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में मनोरमा देवी के घर आई थीं। मकान मालकिन मनोरमा ने बताया कि मंगलवार सुबह युवती संगीता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और फोरेंसिक टीम को सूचना दी। जब परिवार पहुंचे तो हडकंप मच गया | मकान मालिक के मुताबिक, कमरा किराए पर लेते समय मृतका ने बताया था कि वह शादीशुदा है। लड़का एक लड़की के साथ भी रहता था जो उसका पति होने का दावा करती थी।

मृतका के भाई अमित यादव ने बताया कि युवक विकास भवन में अनुबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर है। उसके भाई के अनुसार, उसके प्रेमी की सोमवार को किसी अन्य यवती से शादी थी। शादी में प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी बुलाया था. मृतका ने सोमवार को अपनी प्रेमी की शादी में जमकर डांस किया. तत्पश्चात ये घटना घटी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg