भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले के अंडा थाना अंतर्गत एक युवक ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका कहना है कि युवक को आंखों से दिखाई नहीं देता है. इसी बात से चिंतित होकर उसने यह कदम उठाया|
अंडा पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि निकुम गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कोमल धनकर (28) पिता कुंजीलाल धनकर ने अपने घर में फांसी लगा ली है।
उसने नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल कर घर की छत पर फंदा बनाया उसमे झूल गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कुंजीलाल को किसी प्रकार की कोई बिमारी नहीं थी| इसी बीच उसे नेत्र रोग हो गया। उसे कम दिखाई देने लगा।
कई बार इलाज के बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ तो वह मानसिक तनाव में चला गया | कल देर रात वह घर पर उठा, छत पर गया, लकड़ी के म्यान से रस्सी बांधी और लटक गया।फ़िलहाल पुलिस के द्वारा अन्य पहलुओं में जांच की जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

