युवक को बंधक बना , नग्न कर पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने निकाला जुलुस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक नग्न व्यक्ति को रस्सी से बांधकर कई लोग पीट रहे हैं. इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने  वीडियो में दिख रहे लोगों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. 


इसके बाद, शहर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक के नेतृत्व में अपराध और साइबर अपराध मुख्यालय और गंज पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इस वीडियो में दिखाए गए लोगों की तलाश शुरू की और आरोपी दिनेश सोनी की पहचान की। और उसके सहयोगी सोनू की पहचान कर सोनू नायक , राज नायक को गिरफ्तार कर लिया गया|

फरियादी की रिपोर्ट के अनुसार अपराध क्र. आरोपियों के विरुद्ध गंज थाने में 49/2024, धारा 363, 384, 342, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया। अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा कार एवं मोबाईल फोन जप्त करने की कार्यवाही की गई। साथ ही शहर में आरोपियों का जुलुस निकाला गया |