दर्दनाक हादसा : शिवनाथ पुल में हुआ हादसा , ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर , माँ सहित २ बेटों की मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :पचपेड़ी थाना क्षेत्र दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर 4 लोग सवार थे | जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चों ने हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा सोमवार को जोंधरा गांव के पास घटित हुआ। बसंतपुर निवासी हिमेश पटेल (18) अपनी भाभी तुलसी (37) और उनके दो बेटे पंकज (14) और विवंश (4) के साथ बलौदाबाजार जा रहे थे। शिवनाथ नदी पुल पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।

तुलसी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार हितेश की हालत गंभीर बनी हुई है। बिलासपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और दो बार से अधिक वाहन न चलाएं.|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg