राज्य में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां जोरो पर , शिक्षा मंत्री ने विभाग को जल्द परीक्षा आयोजित करवाने के निर्देश दिए...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ , स्कूल शिक्षा मंत्री बृमोहन अग्रवाल ने एससीईआरटी संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जल्द आयोजित करने का निर्देश दिया है। 



शिक्षा मंत्री अग्रवाल के निर्देशों के अनुसार, एससीईआरटी ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध किया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में घोषणा की थी कि राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की जायेगी. प्रदेश में टीईटी परीक्षा आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है।

 हमारी सरकार युवाओं के साथ अन्याय नहीं कर रही है. भर्ती प्रक्रिया में अधिक युवा भाग ले सकें, इसके लिए टीईटी परीक्षा की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि यह समीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ की जायेगी.बता दे कि करीब तीन साल से छत्तीसगढ़ में  टीईटी परीक्षा आयोजित नहीं की गई है|

 इससे शिक्षक बनने के इच्छुक कई युवाओं में निराशा पैदा हो गई है और इसी कारण से युवा उम्मीदवारों ने शिक्षा मंत्री बृमोहन अग्रवाल को एक पत्र सौंपा है। इससे राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करवाने का अनुरोध किया गया था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg