डोंगरगढ़ अश्लील वीडियो वायरल मामले आरोपी को किया गया गिरफ्तार , मंदिर की सीढ़ियों में लगे एक स्मार्ट टीवी में चलाया था पोर्न ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :डोंगरगढ़ , छ.ग ,हाल ही में छतीसगढ़ की अराध्य देवी मां बमलेश्वरी मंदिर के धाम डोंगरगढ़ में सीढ़ियों में लगे एक स्मार्ट टीवी में अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. इससे आस्थावानों में खलबली मच गई।

 इस मामले की खबर मिडिया में आने के बाद पर काफी हलचल मच गई. बाद में मंदिर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और आस्था से खिलवाड़ करने वाले की तलाश की. मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी रवि चंद्रिकापुर मंदिर के जूता चप्पल विभाग में काम करता था।

पूरा मामला यह सवाल उठाता है कि क्या एक साधारण से दिखने वाले कर्मचारी को आधुनिक तकनीक का इतना ज्ञान था, या ट्रस्ट की छवि खराब करने के लिए कोई और साजिश रची गई थी? और आम कर्मचारियों को अपने फोन को मल्टी स्क्रीन से कनेक्ट करने की सुविधा किसने दी? ये सभी सवाल जांच के घेरे में है ?

डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन द्वारा स्क्रीन कास्ट के जरिए घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg