अगर प्रेमी जोड़े कहीं भी मिलेंगे, करवा देंगे शादी... चेतावनी से बजरंग दल ने पल्ला झाड़ा...कहा हमने ऐसा नही कहा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे पर चेतावनी दी कि प्रेमी जोड़े कहीं भी मिले तो उनकी पकड़कर शादी करा दी जाएगी मंगलसूत्र पहले ही खरीद लिया है और पंडित को भी अपने साथ लेकर जायेंगे साथ ही कहा कि परिवारों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए. इस बयान के बाद पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है.



आज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे है. इस दिन प्रेमी जोड़े दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार के रूप में मनाते हैं। वहीं बजरंग दल इसके विरोध में है. उनका मानना ​​है कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इस कारण उनकी संस्कृति का अपमान है। लड़के-लड़कियाँ गलत दिशा में जाते हैं।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले विदेशी संस्कृति के विरोध में रैलियाँ निकाली जायेंगी| फिर पार्क, होटल और सार्वजनिक स्थानों की तलाशी की जाएगी |जहां प्यार करने वाले जोड़े पकड़ाने पर उनके अपने माता-पिता को बुलाकर उनकी शादी करवा दी जाएगी |

इस बार विरोध के लिए बजरंग दल ने कई तरह की तैयारियां करी हुई है| छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने मंगलसूत्र भी खरीद लिया है साथ ही पंडित को अपने साथ लेकर जायेंगे|माता-पिता के विरोध को भी स्वीकार नहीं करेंगे और पकड़े गए जोड़े की जबरन शादी करा देंगे|

बता दे की छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्थानीय संगठन छत्तीसगढ़ बजरंग दल की ओर से वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को सख्त चेतावनी दी गयी थी की प्रेमी जोड़े मिलने पर उनकी शादी करवा दी जाएगी | पर बजरंग दल ने कहा है कि वो इस तरह का कोई विरोध नहीं कर रहे हैं। वे केवल सिर्फ अश्लील हरकतों के खिलाफ है | 


https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg