भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीती रात भिलाई के सुपेला थाना अन्तर्गत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पीछे पांच रास्ता में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |
बताया जा रहा है की महिला पांच रास्ता सुपेला निवासी रचना साहू 26 वर्षीय पति भूपेंद्र साहू कल घर के एक कमरे में फंदे से लटकती मिली|मृतका की पांच वर्षीय बेटी ने अपनी मां को देखा वह रोने लगी तत्काल आसपास के सभी लोग कमरे के पास पहुंचे तो दंग रह गये और उसे तत्काल फंदे से उतारकर सुपेला सरकारी शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|
पति के अनुसार उनकी पत्नी हमेशा मोबाइल पर व्यस्त रहती थी |महिला instagram पर रील्स बनाया करती थी | जिस वजह से वह बच्चों व घर की जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पा रही थी| इसी बात को लेकर पति ने उसे डांटा था तथा मोबाइल अपने पास रख लिया और अपने काम पर चला गया|
जिस वजह से मृतका ने नाराजगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतका की मौत की खबर घरवालो ने उन्हें फ़ोन पर दी|जिसके बाद वे घर पहुंचे पर तब तक मृतका की सांसे उखड़ चुकी थी |केवल मोबाइल के चलते उसने अपनी जान ले ली |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

