भाजपा नेता की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी बप्पा गांगुली पर एक और केस दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पखांजूर , भारतीय जनता पार्टी के नेता असीम राय की हत्या के मामले में जेल में बंद बप्पा गांगुली के खिलाफ पखांजूर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 

पीवी-31 निवासी गोपाल विश्वास ने बप्पा गांगुली पर पैसे लेने के बावजूद जमीन का पट्टा नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पखांजूर के एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने पीवी-31 निवासी गोपाल विश्वास से जमीन के पट्टे के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की थी|

 गोपाल ने उसे काम के बदले एक लाख रुपये दिये थे. पैसे लेने के बाद भी बप्पा ने जमीन का पट्टा नहीं किया और पैसे भी नहीं लौटाए. बापा गांगुली के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला पखंजूर थाने में दर्ज किया गया है|

हम आपको बता दें कि 7 जनवरी को पखांजूर में बीजेपी नेता असीम राय की हत्या कर दी गई थी. कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और विकास पाल ने कुर्सी खोने के डर से भाजपा नेता आसिम को मारने के लिए 7 रुपये की सुपारी दी थी | इस घटना में 12 लोग शामिल थे. पुलिस ने सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg