भिलाई की पत्रिका न्यूज़: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक अजीब घटना सामने आई है। पुराने झगड़े के चलते एक पिता-पुत्र ने अपने पड़ोसी का गुप्तांग काट दिया और उसे घर ले गए।
इस घटना के बाद युवक की चीख सुनकर उसकी पत्नी मौके पर आई और पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया. बाद में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
जहां उनका इलाज जारी है. जब पुलिस अधिकारियों को इस घटना के बारे में पता चला, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया |
जानकारी के मुताबिक़ घटना गोरखपुर के गरिहा थाना क्षेत्र की है. पीड़ित और आरोपी के बीच करीब दस साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विवाद सुलझाने दोनों पक्षों को एक साथ लाकर पंचायत करने की भी कोशिश की गयी थी | परन्तु पंचायत में भी बात नहीं बनी |जिसके बाद आरोपी मंगलवार शाम को रामधारी पर हमला किया।
पीड़ित की पत्नी दुर्गवती ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी बुद्धू और उसके बेटे ने घटना को अंजाम दिया है. मंगलवार की शाम जब पति खाना खाने के बाद खेत में टहलने गया तो आरोपी बुद्धू और उसके बेटे ने उसे घेर लिया|
इस दौरान आरोपी ने पति को जबरन रोका और उसका गुप्तांग काट दिया. पीड़ित की पत्नी ने कहा कि उसने अपने पति की चीख सुनी और मौके पर पहुंची। जब उसने उसे देखा, तो उसने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को फोन किया। इसी बीच गांव से कई लोग घटनास्थल पर आ गये.
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद पिता-पुत्र ने पीड़ित का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे अपने साथ ले गए. उनकी पत्नी पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गईं और डॉक्टरों ने उसका गंभीरता से ईलाज कर रहे है| पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत गंभीर है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

