एक्ट्रेस सनी लियोन के नाम से पुलिस भर्ती में आवेदन, एडमिट कार्ड जारी , परीक्षा केंद्र भी आवंटित, जाने क्या है मामला ?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम की चर्चा हो रही है. दरअसल, पुलिस भर्ती परीक्षा में भी सनी लियोनी के नाम का इस्तेमाल कर आवेदन भरा गया है | 

खास बात यह है कि एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी हो गया।मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जानकारी तब सामने आई जब कन्नौज के तिर्वा स्थित सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में सुबह की पाली में एक सीट खाली रहने पर एडमिट कार्ड की कॉपी जांची गई। 

एडमिट कार्ड में आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता के अलावा अन्य जानकारी भी अंकित है. ये कौन है किसने ऐसा किया है| 

इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कासगंज जिले से आवेदन भरा गया था। पुलिस को भी जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg