भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रविवार सुबह दुर्ग से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना की गई।
छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के बाद आस्था स्पेशल की शुरुआत की गई। यह ट्रेन पहले 31 जनवरी को गोंदिया से रवाना होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश इसे रद्द कर दिया गया।
जैसे ही दुर्ग से ट्रेन रवाना हुई पूरे स्टेशन परिसर में जय श्री राम के नारे गूंज उठे। यात्रा में बच्चों से लेकर युवा और बूढ़े तक यात्री शामिल थे।
इस ट्रेन में दुर्ग संभाग से कुल 361 राम समर्थक 22 बसों में रवाना हुए। इस ट्रेन में 20 कोच हैं, जिसमें 18 स्लीपर कोच और सुरक्षा की दृष्टि से दो एसएलआर कोच लगाए गए हैं।
इसके अलावा, आईआरसीटीसी ने हर कोच में सफाई और निगरानी के उपाय किए हैं। स्टेशन पर यात्रियों को फल और पानी उपलब्ध कराया गया। यात्रा में शामिल लोग जब स्टेशन पहुंचे तो विहिप सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

