रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में पुलिस ने मृतक का नाम परमानंद सेन निवासी अवधपुरी बताया है|एक खाली जगह पर एक शव पाया गया, जिससे क्षेत्र में यह बात आग की तरह फ़ैल गयी और सुबह आठ बजे के बाद एक निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने युवक के शव को कब्जे में ले लिया और शव को PM के लिए चीरघर भेजने से पहले पंचनामा किया।

पुलिस ने कहा कि लड़के के पिता सैलून दुकान चलाते है। युवक के आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg