भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :आज की दुनिया में प्यारा का मतलब केवल वासना तक ही सीमित हो चूका है | रिश्ता- प्यार-धोखा.. का मामला है| लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसे उस लड़के पे भरोसा किया जहाँ उसके मां-पिता ने रिश्ता तय किया था |
यह एकतरफ़ा ही रहा. नतीजा ये हुआ कि वैलेंटाइन डे के दिन उनकी मौत हो गई. मामला बेतिया बिहार का है जहाँ लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह उस लड़के से प्यार कर बैठी जिससे उसकी मां ने शादी तय की थी| जिसके बाद भावी पति ने उसके साथ सम्बन्ध बनाये और जब वह गर्भवती हो गई, तो होने वाले पति ने उसे गर्भपात कराने के लिए दवा दी।
इसके बाद वह अपनी होने वाली पत्नी को पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। दवा लेने के बाद लड़की की हालत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना जिले के मझौलिया थाने के पास एक गांव की है|
घटना के बाद लड़की के परिजनों का कहना है की एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी अंजू की शादी हरसिद्धि थाने के कोबेया गांव निवासी विजय साह के 21 वर्षीय बेटे विकास कुमार के साथ तय की थी. लड़के वालो को दो लाख रुपये दे दिए, लेकिन अभी तक मोटरसाइकिल नहीं दी।
उनकी शादी मई में होने वाली थी. शादी के बाद बेटी और विकास की आपस में बातचीत होने लगी। इसी बीच एक दिन विकास ने अंजू से कहा कि तुम्हारे पिता गरीब हैं. यदि बाइक खरीदने में सक्षम नहीं हैं अन्य खर्चे भी है | तुम मेरे पास आ जाओ हम शादी कर लेंगे । यह सुनकर अंजू उनके पास पहुंची। अंजू घर से 10 हजार रुपए भी चुपचाप ले गई.
लड़की की माँ रानी देवी ने बताया कि विकास पंजाब के कोल्हापुर में रहकर काम करता था. तीन माह तक अंजू उसके साथ रही तो वह गर्भवती हो गई। फिर विकास ने उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला और दवा लेने को कहा ताकि वह गर्भपात करा सके |
जिसके बाद उसने अंजू से कहा गर्भपात होने के बाद हम गाँव में जाकर शादी कर लेंगे | इतना कहकर विकास ने अंजू को दवा दी और गांव के लिए निकल पड़ा । जब सुगौली स्टेशन पहुंचे तो उसने कहा कि तुम यहीं रुको मैं तुम्हारे लिए खाने के लिए कुछ लेकर आता हूं। जिसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी. अंजू ने स्टेशन पर विकास को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला. बाद में पता चला कि वह भाग गया है.
रानी देवी ने बताया कि अंजू ने किसी तरह किराए की गाड़ी पकड़ी और अपने मायके पहुंच गयी. उनकी हालत गंभीर थी. परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैखोलिया ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेतिया मेडिकल अस्पताल भेज दिया. जीएमसीएच बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.
जिसके बाद लड़की के परिजनो ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है | जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को PM के लिए भेज दिया है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

