उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राम लला दर्शन हेतु निकलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को दुर्ग से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राम लला दर्शन हेतु पहली ट्रेन आस्था स्पेशल छत्तीसगढ़ के दुर्ग से कल होगी रवाना उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,मंत्री दयाल दास बघेल दर्शन समिति संयोजक धरम लाल कौशिक दिखाएंगे आस्था स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे |

श्रीरामलला के दर्शन को लालायित छत्तीसगढ़वासियों के लिए हर्ष का समाचार है कि "श्रीरामलला दर्शन योजना" के अंतर्गत पहली ट्रेन दुर्ग से 7 फरवरी को जाएगी।

श्रीराम के,पुण्य-पावन अयोध्या धाम के दर्शन हेतु  राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 1,340 यात्री 20 बोगियों से रवाना होंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,मंत्री दयाल दास बघेल समिति संयोजक धरम लाल कौशिक सहित वरिष्ठ पदाधिकारी आस्था स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।ट्रेन में जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।ट्रेन दुर्ग स्टेशन से दोपहर 12.20 को रवाना होगी और सीधे अयोध्या जायेगी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg