हैरान करने वाला मामला - पत्नी को गुड़ाखू ( तंबाकू) की ऐसी लत , बोली - पति को छोड़ सकती हूँ पर गुड़ाखू को नहीं , गुड़ाखू को लेकर दंपत्ति के बीच चल रहा है विवाद पहुंचा परामर्श केंद्र...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश से एक चोंकाने वाला मामला सामने आया है, दरअसल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मंटोला क्षेत्र में रहने वाले एक विवाहित जोड़े के बीच गुड़ाखू (Tobacco वाला मंचन ) को लेकर विवाद हो गया, दरअसल पत्नी को तंबाकू वाला मंजन करने की आदत है जो उसके पति को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती और इसकी वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहते हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक मंटोला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की 8 महीने पहले फतेहपुर की रहने वाली एक युवती के साथ शादी हुई थी, युवती पहले से तंबाकू वाला मंजन करने की आदि है और शादी के बाद भी उनकी ये आदत कम नहीं हुई। 

जब इस बारे में पति को पता लगा तो उसने नाराज होकर तंबाकू वाला वह मंजन घर से उठाकर बाहर फेंक दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और पत्नी ने अपने मायके में इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी को ले गए। 

पति-पत्नी के बीच हुआ यह विवाद यही नहीं रुका मामला परामर्श केंद्र तक पहुंचा और दोनों के बीच सुनवाई भी हुई, इस दौरान पत्नी ने जिस तरह से बयान दिया उसने काउंसलर के भी होश उड़ा दिये। 

दरअसल जब पत्नी से तंबाकू वाला मंजन छोड़ने के लिए कहा गया तो इस दौरान पत्नी ने कहा कि मैं पति को छोड़ सकती हूँ लेकिन तंबाकू वाला मंजन नहीं। 

काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का खूब प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी, फिल्हाल काउंसलर ने दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg