भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ. जहां महिला ने पेट्रोल छिड़ककर अपने पति की हत्या कर दी|
इस हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के प्रयास के बारे में पूछताछ के दौरान उसने जो खुलासा किया उससे सभी आश्चर्यचकित थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अशांति फैल गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है |
लैलूंगा पुलिस को एक नवनिर्मित मकान में एक युवक का अधजला शव मिला. घटना के बाद पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान इंदिरा नगर रायगढ़ निवासी राजू रजक के रूप में हुई|
बाद में जब पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया, तो मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने कहा कि वह 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लेलुंगा आया था। राजू शराबी था। ८ तारीख की रात को इस जोड़े के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद वे रात में घर से निकल गया|
अगले दिन 9 फरवरी की सुबह कैलाश रजक को इंदिरानगर स्थित पवन मींज के नवनिर्मित मकान में राजू की लाश मिली. मौके पर पहुंचा तो राजू मृत पड़ा था।
पुलिस ने बाद में महिला को उसके पति की हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और हत्या की गुत्थी सुलझ गई.
पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजू शराब पीकर रोज झगड़ा करता था, जिससे वह इतनी थक गई थी कि उसने अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली.
हत्या की रात इन दोनों लोगों के बीच विवाद हुआ था. बाद में वह गांव जाने के बहाने राजू को उसके घर से इंदिरा नगर स्थित एक नए निर्माणाधीन मकान में ले गयी और उस पर पेट्रोल डाला और उसे जला दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

