ब्रेकिंग : सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चली एक जवान की मौत , एक घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर रेलवे स्टेशन पर फायरिंग में आरपीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई. इस घटना में एक ट्रेन यात्री भी घायल हो गया है|

घायल को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरपीएसएफ जवान का नाम दिनेश चंद्र बताया जा रहा है| गोली मिसफायर या परिवहन के दौरान लापरवाही की वजह से चलने की बात सामने आ रही है। ट्रेन से उतरते समय स्‍लीपर के कोच नंबर दो से गोली चलने की आवाज आई। 

गोली आवाज सुनकर ट्रेन सहित रेलवे स्‍टेशन पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरपीएफ आरक्षक दिनेश चंद्र ट्रेन के फर्श पर गिरा पड़ा है।

गोली आरपीएफ आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक से चली है। जिससे गोली आरक्षक दिनेश के सीने में जा लगी। जबकि इस घटना में एक यात्री भी जख्मी हो गया। दोनों को आनन-फानन में निजी अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई।

आरपीएफ सूत्रों ने घटना की पुष्टि की है. सरकारी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं.

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg