भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा आर्म्स एक्ट की कार्यवाही, पंचशील नगर दुर्ग में आम लोगो को धारदार चाकू लहराकर डरा धमका रहा था।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री जितेनद्र शुक्ला के मार्गदर्शन / निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में अवैध कारोबार एवं गुण्डा तत्व के आरोपियों पर कार्यवाही हेतु टीम गठित कर के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सार्वजनिक स्थान वार्ड 01 पंचशील नगर दुर्ग में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है | मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज शर्मा पिता सोहनलाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी वार्ड 01 पंचशील नगर दुर्ग, थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया जा रहा है |
जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू को जप्त कर गिरफ्तार कर प्रकरण में अपराध क्रमांक 64/2024 धारा 25 (1-बी), 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. योगेश चन्द्राकर आरक्षक उत्कर्ष सिह, सुरेश कुमार की भूमिका रही।

