भिलाई में युवती ने अपने जीजा के साथ मिलकर नाबालिग किशोर के साथ मामूली बात पर की मारपीट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में जीजा के साथ मिलकर दूध लेने गई लड़की ने नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई कर दी। नाबालिग ने लड़की से बस इतना पूछा कि वो इस समय दूध कैसे लेने आ गई ? इस सवाल से लड़की को गुस्सा आ गया और उसने अपने जीजा को बुलाकर नाबालिग के साथ मारपीट की| उक्त मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के श्री शिव शंकर नगर का है|


जानकारी के मुताबिक  17 वर्षीय लड़का खुर्सीपार  जोन -3 का निवासी है | जो की छठ तालाब के पास भैंस खटाल में काम करता है. रूबी यादव नाम की लड़की गुरुवार शाम यहां दूध देने आई थी।

 लड़के ने लड़की से पूछा तुम सुबह दूध लेने आती हो ,आज शाम को कैसे आ गए ? बस इतना सुनते ही लड़की को गुस्सा आ गया. उसने लड़के के साथ बहस करते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उसने अपने जीजा को भी बुला लिया |

जिसके बाद जीजा-साली ने मिलकर नाबालिग लड़के को जमकर पीटा, उस पर लोटा फेंककर भी मार दिया |इस हमले में किशोर घायल हो गया. वहीँ इस घटना के बाद किशोर खटाल संचालक विनोद मौर्य के साथ खुर्सीपार थाने पहुंच मामला दर्ज कराया। 

किशोर के रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी जीजा और साली के खिलाफ धारा 294, 323 और 506 बी के तहत मामला दर्ज किया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg