भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैशाली नगर विधानसभा के शारदापारा के बैकुंठ नगर में 12वीं कक्षा के छात्र की हत्या की घटना के बाद वैशाली नगर सांसद रिकेश सेन ने ऐसे पीड़ित को न्याय दिलवाने अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिये थे|

गौरतलब है की बैकुंठ धाम में रघुनंदन वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यहाँ के नागरिको को संबोधित करते हुए कहा था कि शिवम साव के हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलेगा. अब अगर वैशाली नगर की सभा में किसी लड़की से छेड़छाड़ का मामला हो, अपराधी नशे में पकड़ा जाए, चाकू मारने की एक भी घटना हो तो अपराधियों को यह जान लेना चाहिए कि अब उन्हें बख्शा नहीं जाएगा|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे में लोगों को यह समझना चाहिए कि यदि आप अपने बच्चों को अपराध में साथ दे रहे है प्रोत्साहित करेंगे, तो संभव है कि आपके द्वारा बनाया गया घर भी जल्द ही अवैध रूप से बनाया और कब्जायुक्त मन जायेगा | ऐसे मकानों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई की जायेगी.
भिलाई निगम जोन 3 के मुताबिक 8 फरवरी को स्थित कार्यालय ने हत्या के आरोपियों के परिवार को फिर से नोटिस जारी किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत भूमि स्वामित्व दस्तावेज सत्यापन के लिए अधिकृत अधिकारी को भेज गया है| जिसके बाद भूमि 19.40 वर्गमीटर एवं 72 वर्गमीटर अतिरिक्त अवैध कब्जा/निर्माण पाया गया है|
इनके द्वारा संतोषी पारा, वार्ड क्रमांक-33 केम्प-2 भिलाई में आबंटित पट्टा भूमि से 72 वर्गमीटर अतिरिक्त निगम आधिपत्य की भूमि पर अवैध कब्जा/निर्माण किया गया है|दिन के भीतर हटाकर अधोहस्ताक्षरी को सूचित करें। कल यह अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत बेदखली की कार्यवाही आज दायर की जानी थी। नतीजा यह हुआ कि आज सुबह 10.30 बजे निगम की डिस्मेंटल (तोड़ फोड़ दस्ता ) टीम मौके पर पहुंची और अवैध बिल्डिंग को ढहा दिया गया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg