भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई, दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र से लगे फौजी नगर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। आग मच्छर भगाने वाले क्वाइल से लगी और पूरे घर में फैल गई। आग लगने के बाद पूरा घर धुएं से भर गया. इसी बीच घर के एक कमरे में सो रहे दंपत्ति की दम घुटने से मौत हो गई। जब लोगों ने घर के एक कमरे से धुआं निकलता देखा तो पुलिस और दमकल विभाग को फोन किया. अग्निशमन कर्मियों ने आग की जांच की और घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि दंपति बेहोश पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस दोनों के शवों को pm के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फौजी नगर निवासी चेरियन वर्गिस(68) और जोली वर्गिस (65) के घर में शुक्रवार तड़के अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग काबू हो सका | जब दमकल विभाग और पुलिस घर पहुंची तो बुजुर्ग दंपत्ति बेहोश पड़े थे। दोनों को स्पर्श अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, इस घर में दो बुजुर्ग जोड़े रहते हैं। उनके तीन बच्चे हैं जो बाहर रहते हैं। एक बेटा रायपुर में नौकरी करता है, दूसरा बेटा बेंगलुरु में और एक बेटी नोएडा में रहती है। पुलिस को संदेह है कि घर में आग मच्छर मारने वाली क्वायल के कारण लगी है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की पहले क्वाइल से कागज में आग लगी, फिर अलमारी में आग लगी और धीरे-धीरे आग पूरे घर में फैल गई। हालाँकि बुजुर्ग दंपत्ति आग से नहीं जले, बल्कि दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की सूचना उनके बेटे को दे दी गयी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

