रायपुर में गोली मारकर युवक ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी ने विडियो कॉल करके घर पर दी जानकारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. राजधानी में आधी रात को बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी बड़ा भाई पीयूष झा सफायर ग्रीन फेज 2 आवासीय परिसर रिंग रोड नंबर  3, का रहने वाला है।


हत्या के बाद आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को फोन किया और अपने छोटे भाई पराग झा की हत्या की जानकारी दी. इसके बाद आरोपी पीयूष झा पिस्तौल लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने तड़के चार बजे घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है|

थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि घटना बीती रात की है. जिसकी अभी जांच चल रही है? जानकारी के मुताबिक, पीयूष झा शराब का आदी है. उसका छोटा भाई उसे हमेशा शराब पीने से मना करता था। इसी वजह से उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था. गुस्से में आकर पीयूष झा ने अपने भाई की हत्या कर दी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg