भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजधानी रायपुर में एक हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है | जहाँ मरीन ड्राइव पर एक युवा बिजनेसमैन की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी|
इस घटना में व्यवसायी की तत्काल मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. आरोपी कार का चालक दुर्घटनास्थल से कार लेकर भाग गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक बिजनेसमैन ने सुबह-सुबह अपनी कार मरीन ड्राइव पर पार्क की थी और एक कैफे में जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे।
तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक युवा ट्रैवलिंग व्यवसायी ईश्वर पिल्ले की दुर्घटना में तत्काल मृत्यु हो गयी| इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू की। cctv कैमरे की तस्वीरों के आधार पर इस कार की तलाश की जा रही है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

