युवती की अर्धनग्न लाश की गुत्थी सुलझी, नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती को फंसाया गया फिर कर दी हत्या....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंगेली छ.ग , पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल की है. यहां आरोपी ने पहले लड़की को नौकरी के नाम पर बहलाया, फिर प्रेम जाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा. जब इस लड़की को नौकरी नहीं मिली और उसने विरोध करना शुरू कर दिया फिर आरोपी ने हत्या की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी|


बता  दे की कुछ दिन पहले युवती की दुल्लापुर के पास चौकी खुड़िया वनक्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में लाश पायी गयी थी |एसपी गिरिजाशंकर जयसवाल ने बताया कि 9 फरवरी को  दुल्लापुर के पास चौकी खुड़िया जिले के वन रेंजर सचिन सिंह राजपूत ने पुलिस को युवती की लाश मिलने की बात बताई | 

सूचना मिलने पुलिस द्वारा मौके में पहुँच जायजा लिया गया की पहाड़ी पर दो चट्टानों के बीच एक अज्ञात महिला का अर्ध-नग्न शरीर मिला, चट्टानों पर खून के धब्बे और पास के एक पेड़ से बंधा हुआ लाल धब्बे वाली चुनरी मिली |मृतका के हाथ पर 'एल' अक्षर लिखा हुआ था। शव दो या तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था|

इस घटना की तुरंत एक डॉग स्कॉवड टीम और एक फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई। चूंकि मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी, इसलिए शव की पहचान आसपास के ग्रामीणों से कराई गई और इसकी सूचना मुंगेरी जिले सहित सीमावर्ती जिले बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, को भेज दी गई। 

जिसके बाद शव की पहचान बिलासपुर कोटा थाने की पुलिस और मृतक के परिजनों ने की, आशंका थी की लापता इन्सान के सन्देह के चलते यह बिलासपुर जिले के कोटा थाने में दर्ज गुमशुदगी का मामला हो सकता है।जिसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से शिनाख्त करवाई जब उसके भाई ने शव देखा, तो उसने उसके दाहिने हाथ पर "एल" टैटू, बालियां, उसकी गर्दन के चारों ओर लाल धागा और पूरी शर्ट देखी और पुष्टि की कि वह उसकी बहन थी। फिर पंचनामा कर और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी लोरमी, सिम्स बिलासपुर में सौंप दिया गया।

टेक्नोलॉजी की मदद से इस रहस्य को सुलझाया गया | PM की रिपोर्ट के मुताबिक इस हत्या के सिलसिले में लोरमी थाने में अपराध दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है। इसके बाद मामले में तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा, कॉल डिटेल का विश्लेषण और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हुई।

बता दे की आरोपी के मृतका के घर आया जाया करता था | पुलिस ने जब ने मृतका के घर वालो से बात की तो यह बात सामने आई की आरोपी मृतका की नौकरी लगवाने वाला था |

युवती करगीरोड कोटा में अपनी सहेलियों के साथ रहती थी | जहाँ आरोपी कल्गिराम भी आया जाया करता था |उससे वह मोबाइल पर भी बाते किया करती थी |उसने युवती को नौकरी के नाम पर अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण किया था |

 जिसके बाद युवती उसे नौकरी लगवाने का दबाव बना रही थी | अन्यथा उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने की बात करती थी |

घटना के दिन भी आरोपी ने युवती को मिलने बुलवाया था तथा उसे मोटर सायकल में बिठाकर खुड़िया क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया एवं मृतिका द्वारा विरोध करने पर आवेश में आकर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और लाश को चट्टानों के बीच में छिपा दिया|आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg