भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना का हुआ खुलासा हुआ है जहाँ फोन पर पॉर्न वीडियो देखते-देखते युवक ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी छोटी बहन की आबरू लूट ली |
जब छोटी बहन ने मां से बताने की बात कही तो सका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी|रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना यूपी के कासगंज जिले में हुई। पटियाली गांव में रविवार को एक युवक अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देख रहा था।
इस वीडियो को देखने के बाद उसने अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | जब छोटी बहन ने मां से युवक के कुकृत्य बताने की बात कही तो आरोपी ने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी| हत्या की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गये| बताया जा रहा है की मृतक की माँ किसी रिश्तेदार के घर गयी हुई थी.
सूचना पाकर वह भी मौके पर आ पहुंची | लोगों ने पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
इस मामले में युवक के चाचा ने अपने भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला और उस पर एक अश्लील वीडियो भी मिला है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

