भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा. ढाई साल के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. बेटे की मृत्यु के बाद पेड़ से लटके हुई मिली मां का भी शव बरामद| पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और जांच जारी है. खरमोरा क्षेत्र के सागौन बाड़ी में मिले ढाई साल के मासूम शिव चौहान के शव की पुलिस जांच कर रही है।
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस हत्या के एक मामले में शिवा की मासूम मां की तलाश कर रही थी. मानिकपुर थाना क्षेत्र के डेलवाडीह गांव में उस समय दहशत फैल गई जब एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
यह शव उसी मालती का निकला जिसके ढाई साल के बेटे शिव का शव पांच दिन पहले खरमोरा जिले के सगुन बाड़ी में मिला था। शिवा की हत्या गला दबाकर की गई थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के दौरान पता चला कि उसकी मां भी लापता है. अब मालती की तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह मालती का शव ऊंचाई पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पाकर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

