भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजधानी रायपुर से एक अहम खबर आई है. रायपुर के स्वामी विवेकानन्द अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को सोने के पेस्ट के साथ गिरफ्तार किया गया।
डीआरआई की टीम ने यात्री को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री सोने का पेस्ट लेकर शारजाह से लखनऊ होते हुए रायपुर एयरपोर्ट पहुंचा था |
बताया जा रहा है कि यात्री इंडिगो की फ्लाइट से शारजाह से लखनऊ होते हुए रायपुर जा रहा था। इस यात्री के पास से एक किलोग्राम 160 ग्राम सोने का पेस्ट जब्त किया गया|
बरामद किये गए सोने की कीमत 67 लाख रुपए से ज्यादा की आंकी गयी है। गिरफ्तार यात्री से पूछताछ की जा रही है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

