भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के सूर्या नगर कैंप 2 स्तिथ वाइल्ड फायर बार में बीती रात झगड़े को लेकर जमकर विवाद हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक छावनी पुलिस ने मामले में आरोपी गुफरान और उसके साथी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर दुर्गेश किराना स्टोर के पास कैंप 2 निवासी ड्राइवर रोहित चौधरी (27) कल रात अपने दोस्त मोहम्मद इंसाफ के साथ बीयर पीने निकला था।
जहाँ रोहित को गुफरान और उसके दोस्त, जो पहले से ही बार में थे, रोहित द्वारा धक्का लगने की बात पर बहस और लड़ाई करने लगे।
गुफरान ने उसके हाथ पर किसी चीज से प्रहार किया, जिससे रोहित की गर्दन पर चोट लग गई। लड़ाई में बीच-बचाव करना चाह रहे इंसाफ के बाएं पैर में चोट लग गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी | पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

