विराट कोहली - अनुष्का के घर गूंजी किलकारियां , अनुष्का ने दिया बेटे को जन्म...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी. अभिनेत्री ने 15 फरवरी को घोषणा की कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। 

पोस्ट में अनुष्का ने अपने बेटे का नाम भी बताया।
पोस्ट में लिखा है "खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने 15 फरवरी को अपने बच्चे अकाय और वामिका के भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है!" अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में लिखा| हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपकी अच्छी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की कामना करते हैं। हम चाहते हैं कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार..