चेकिंग के दौरान पशु तस्करों की गाड़ी ने पुलिस कर्मी को कुचला , मौके पर हुई मौत....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पशु तस्करों ने एक पुलिसकर्मी को अपनी गाड़ी से कुचल दिया. इस घटना में पुलिस कांस्टेबल शिवकुमार मांडवी की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आरोपी मवेशी तस्कर फरार हो गया. बागनदी पुलिस आरोपी की तलाश के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गई है।

राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि देर रात पुलिस की एक टीम गश्त के लिए थाने से निकली थी. इस दौरान उन्होंने एक पशु तस्कर को रोकने की कोशिश की, लेकिन पशु तस्कर ने अपनी गाड़ी पुलिस पर चढ़ा दी. इस घटना में पुलिस कांस्टेबल शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद तस्कर महाराष्ट्र की ओर भाग गये|

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिवकुमार मांडवी का परिवार अंबागढ़ चौकी इलाके में रहता था. वह अपने पिता के साथ नक्सली संगठन से जुड़े थे|. दोनों ने लगभग बारह साल पहले एक सरकार की योजना की मदद से खुद को आत्मसमर्पण कर पुलिस में शामिल कर लिया। इसके बाद शिवकुमार पुलिस बल में शामिल हो गए। दो दिन पहले शिव कुमार बागनदी थाने में ज्वाइनिंग लिए थे|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg