भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां तांत्रिक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इससे नाबालिग गर्भवती हो गई। परिणामस्वरूप, पीड़ित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है|
मामला काकनवानी थाना क्षेत्र है। परिजनों का आरोप है कि तांत्रिक सुनील पिता चैनसिंह कातिया ने झाड़-फूंक के नाम पर डरा-धमका कर नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म किया|
जब नाबालिग को पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने फांसी लगा ली। आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा|
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. PM रिपोर्ट में भी नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 28/2024, 305,376, 376(2)N,506 और 5(L)/6.5(J)(2) पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है |
आरोपी ने महिला की तरह वेश भूषा धारण कर तंत्र विद्या के नाम पर वह ज्यादातर लड़कियों को डराया धमकाया करता था | हालांकि अन्य लड़कियों के साथ उसने अनाचार किया है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

