दुर्ग में बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा - माता -पिता , भाई के साथ ससुराल पहुंचकर सास को किया लहूलुहान , पति से भी की मारपीट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में एक सास पर हमले का मामला सामने आया है. पिछले दस माह से मायके में रह रही बहू ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची और सास की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बता दे की उपरोक्त मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत है|

जानकारी के मुताबिक, हरि नगर दुर्ग निवासी ऋषभ सिंह ने 7 दिसंबर 2022 को कोहका निवासी शिखा सिंह से शादी की थी। पारिवारिक झगडे के कारण महिला अपने मायके कोहका भिलाई में लगभग दस महीने से रह रही है |

मंगलवार की देर रात ऋषभ घर से बहार गया हुआ था इसी बीच उसकी अनुपस्थिति में घर पर उसके ससुराल वाले पहुंचे|

दोस्तों से मिलकर जब ऋषभ घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी शिखा सिंह, ससुर अवध नारायण राव, सास किरण राव और साला हर्ष राव उसकी मां को बेरहमी से पीट रहे हैं।

जब युवक ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसके पत्नी के घरवालो ने गालीगलौज करते हुए उसकी भी पिटाई कर दी|

 बहू और उसके परिवार वालों ने घर का सामान भी तहस-नहस कर दिया। हमले में ऋषभ की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों ने मिलकर महिला को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके चेहरे से खून बहने लगा और कपड़े फट गए.

जिसके बाद युवक अपनी माँ के साथ मोहन नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है| पुलिस ने आरोपी बहू, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 427, 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तारी नहीं किया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg