भाजपा नेता की बेटी के साथ रेप की कोशिश , फिर उसका अश्लील फोटो एडिट कर सोशल साइट पर अपलोड किया, आहात होकर कर ली आत्महत्या....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के रामपुर में भाजपा नेता की नाबालिग बेटी से तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। और लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गयी| लड़की ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. वह 8वीं कक्षा की छात्रा थी. महज 13 साल की थी |जब भी वह स्कूल से घर आना जाना करती तो ये युवक उसे परेशान करते थे।


परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. भाजपा नेता की बेटी को कुछ युवक  कई दिनों से परेशान कर रहे थे| 

मंगलवार को इस पर लिखित समझौता भी हुआ था| समझौते के कुछ घंटे बाद युवक घर में घुस आया और पीड़िता से दुष्कर्म करने करने की कोशिश की और अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर लड़की ने अपने घर में आत्महत्या कर ली| घटना के दिन घर पर कोई नहीं थे |

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता की बेटी कक्षा 8 में पढ़ती थी। स्कूल से आते जाते वक्त कुणाल गुप्ता, ओम वशिष्ठ, अभिषेक चंद्रा और उनके एक दोस्त ने उनका पीछा कर छेड़छाड़ किया करते थे|

जब छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी के माता-पिता से की तो युवक ने छात्रा की फोटो एडिट कर अश्लील कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. आहत लड़की ने आत्महत्या कर ली | पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg