भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार की रहने वाली जोगी दीपिका (29) नौकरी की तलाश में ओमान गयी थी जहाँ वह कुछ बुरे लोगो के बीच फंस गयी थी |आज रात मस्कट में भारतीय दूतावास से भारत के लिए उड़ान भरेंगी।
जिसके बाद वह दिल्ली पहुंचेगी |कल दोपहर रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर दीपिका से मिलेंगे |
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 वर्षीय जोगी दीपिका, जो खाना पकाने की नौकरी के लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से ओमान के मस्कट के लिए उड़ान भरी थी, आज शाम भारतीय दूतावास से प्रस्थान करने वाली मस्कट की उड़ान से कल सुबह दिल्ली पहुंचेगी।
जैसे ही विधायक राकेश सेन ने दीपिका के आने की खबर उनके पति जोगी मुकेश को दी तो उनके घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भिलाई खुर्सीपार के शक्ति नगर निवासी दीपिका के पति मुकेश आज शाम रायपुर पहुंचे और विधायक रिकेश सेन को धन्यवाद दिया।
विडियो देखे -
बता दें कि विदेश मंत्रालय ने दीपिका को दिल्ली जाने के लिए टिकट दिए हैं। वहां से विधायक रिकेश सेन ने दीपिका को रायपुर के लिए फ्लाइट की टिकट की व्यवस्था की है |दीपिका को रिसीव करने रिकेश सेन खुद मुकेश के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे।
भिलाई निवासी मुकेश ने कहा कि उन्होंने विधायक रिकेश सेन और प्रधानमंत्री मोदीजी से ओमान में फंसी उनकी पत्नी दीपिका को भारत लाने की अपील की थी| मुकेश ने कहा कि विधायक रिकेश सेन ने दीपिका के लिए भिलाई में काम की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है |
विशेष रूप से, मुकेश ने हाल ही में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन को सूचित किया कि उनकी पत्नी ओमान में फंसी हुई है और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांग रही है, लेकिन चूंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला था, इसलिए सरकार ने पहल की| पर कार्रवाई जल्दी नहीं हो पा रही थी |
विधायक रिकेश सेन ने तत्काल कलेक्टर और एसपी से बात कर इस संबंध में जानकारी देने को कहा। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा से भी बात की और त्वरित कार्रवाई की अपील की । केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की पहल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मस्कट स्थित भारतीय दूतावास में ओमान से दीपिका से फोन पर बात की, साथ ही विधायक रिकेश सेन मस्कट में दीपिका से लगातार जानकारी ले रहे थे |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

