भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई. दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में दोपहर एक गंभीर हादसा घटित हुआ |यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएमसी के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। बताया गया है कि घटना से एक बेटी घायल हो गयी|
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया. हादसे के कारण सड़क के एक तरफ काफी देर तक लंबा जाम लग गया।
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव निवासी कन्हैया सतनामी अपनी दो बेटियों मोनिका और छाया के साथ मोटर साइकिल से रायपुर के अकोली गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 1.45 बजे कुम्हारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएमसी के पास उसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
हादसे में कन्हैया सतनामी और उनकी बड़ी बेटी मोनिका की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी छाया घायल हो गई. घायल छाया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद फेडरल हाईवे पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई| घटना के बाद ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। कुम्हारी पुलिस ने सबसे पहले मौके पर जाम खुलवाना सुनिश्चित किया।
मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया। मामले में पुलिस फिलहाल ट्रेलर के ड्राइवर की तलाश कर रही है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

