भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :शहर के एक निजी स्कूल इंदु आईटी में अभिभावकों द्वारा 19 लाख रुपये से अधिक की फीस राशि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से संपर्क कर स्कूल कैश डेस्क के कैशियर पर हेराफेरी का आरोप लगाया और कार्रवाई करने की मांग की. सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित स्कूल प्रबंधन ने ऑडिट रिपोर्ट और बैलेंस शीट को साक्ष्य के तौर पर पेश कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता कि इंदु आईटी स्कूल प्रबंधन ने स्मृति नगर चौकी में इसकी शिकायत की है. शिकायत की जांच के दौरान प्रबंधन से संबंधित बैंक स्टेटमेंट उपलब्ध कराने को कहा गया, जो उपलब्ध करा दिया गया. शिकायत के मुताबिक स्कूल के कैशियर पर करीब 19 लाख रुपये के गबन का आरोप है|
स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कैशियर ने बच्चों के माता-पिता द्वारा भुगतान किए गए पैसे का गबन किया है। स्कूल खाते के लॉगिन और पासवर्ड का उपयोग करके, 17 लाख 76,435 रुपये की नकद रसीद काट ली गई, जिसमें से 15 लाख 3,610 रुपये का हिसाब दिया गया और 2 लाख 72,000,825 रुपये का घोटाला किया गया।
आरोप है कि माता-पिता द्वारा नकद भुगतान की गई राशि के संबंध में प्रबंधन को गुमराह कर कैशियर ने धोखाधड़ी से ऑनलाइन प्राप्त राशि का रसीद तैयार किया और पालकों को सौंप दिया। गबन राशि को ऑन लाइन बताकर कैशियर ने पहले 12 लाख 23 हजार 649 का गबन किया फिर बैंक से आए रुपये 5 हजार की एक रसीद संबंधित पालक की बनाई।
इसी ऑनलाइन एंट्री का पुनः उपयोग करके फर्जी तरीके से नगद देने वाले दूसरे पालक की रसीद बनाई। संस्था के एक पूर्व कर्मचारी के लॉगिन और पासवर्ड से कुल 4 लाख 3 हजार 434 रुपये और गबन किये | जिसमें से 1 लाख 76 हजार 217 रुपये की नकद रसीद और 2 लाख 27 हजार 217 रुपए की राशि का एक ऑनलाइन राशि की रसीद काटकर प्रबंधन को दी गयी | प्रबंधन का दावा है कि चेकआउट पर कोई दस्तावेज भी नहीं हैं। कैशियर ने कैश रजिस्टर की चाबी भी नहीं लौटाई।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

