भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुंदर विहार कॉलोनी के निवासी हाथों में कटोरा लेकर चार दिनों तक सड़कों पर खड़े होकर भीख मांग रहे है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों ने कहा कि निगम के पास फंड नहीं है और सरकार ने पैसा नहीं भेजा, इसलिए वे सड़क बनाने के लिए भीख मांगकर पैसा इकट्ठा कर रहे है|कालोनी वासी अनोखे प्रकार से आन्दोलन कर रहे है|
यहां महिलाएं सुबह के समय से ही विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेती हैं और दोपहर का खाना सभी मिलकर यही तैयार करते हैं. याद रहे कि निगम ने पिछले साल सड़क पर हुए आंदोलन के बाद इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर की भी घोषणा की थी। 33 लाख रुपये का टेंडर होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं होने से कॉलोनीवासी एक बार फिर आक्रोशित हो गये|
लोगों ने कहा कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक वे हर दिन अलग-अलग तरीके से आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

