भाजपा नेता के सुसाइड मामले में ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, सुसाइड नोट के आधार की गयी कार्रवाई....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मुंगेली छ.ग, लोरमी के भाजपा नेता शैलेन्द्र जयसवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सोनिया लकड़ा नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूरा मामला लोरमी नगर पंचायत का है. आठ महीने पहले नगर पंचायत के एल्डरमैन और भाजपा नेता शैलेन्द्र जयसवाल को मानसिक रूप से परेशान कर उनसे वसूली करने वाली सोनिया लकड़ा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

बता दे कि लगभग आठ माह पहले भाजपा शैलेन्द्र जयसवाल उर्फ ​​शीलू ने बिजली के खंभे से फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी|

 मौत को गले लगाने के पूर्व भाजपा नेता ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें आरोपी सोनिया का नाम लिखा था. 

दिवंगत शैलेन्द्र जयसवाल के सुसाइड नोट और उनके हैण्डराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आज सोनिया लकड़ा को उसके गांव जमुनही थाना खुड़िया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg