भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नेहनगर में बुधवार रात नशे में धुत एक अमीरजादे ने अपनी एसयूवी कार से बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। युवक ने पहले मोटरसाइकिल सवार को और फिर कार को बड़े ट्रांसफॉर्मर जोरदार टक्कर मारी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में घायल भाई-बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब 11 बजे दुर्ग निवासी हर्ष जैन अपनी कार सीजी 07 बीवी 5678 से तेज रफ्तार में नेहरू नगर स्थित कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट के पास पहुंचा | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी.
हर्ष तेजी से नेहरू नगर चौक की ओर से केपीएस स्कूल की ओर जा रहा था। वह मोड़ में कार को नियंत्रित नहीं कर सका। उसी समय रायपुर नाका सिंधी कॉलोनी दुर्ग निवासी निखिल सिंह (21) अपनी बहन सरनजीत कौर (18) के साथ कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट से निकल रहे थे। हर्ष ने भाई और बहन पर जोर दार टक्कर मारी जिसके बाद उनकी मोटर साइकिल (सीजी 07 एलडब्ल्यू 7740) दोनों भाई-बहन 10 फीट हवा में उछल गए।
टक्कर से निखिल सिंह का बायां पैर पूरी तरह कटकर लटक गया। उसका दाहिना पैर टूट गया. सरनजीत के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। दोनों को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया।
आरोपी हर्ष जैन दुर्ग के मॉर्डन पटाखा कारोबारी अनीश जैन का बेटा है. घायल युवक और युवती आप नेता मेहरबान सिंह के भतीजे और भतीजी हैं। मेहरबान सिंह ने बताया कि हर्ष जैन भारी मात्रा में शराब का सेवन किये हुए था।
link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे| whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg
मेहरबान सिंह ने कहा कि उसकी गलती से उनके भतीजे और भतीजी की जान खतरे में पड़ गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। आप नेताओं ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
मेहरबान सिंह ने कहा कि उनके भाई और भाभी एक बाइक पर थे, जबकि उनका भतीजा और भतीजी दूसरी बाइक पर थे। शाम को वे नेहरू नगर स्थित कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां रेस्टोरेंट बंद होने के कारण सभी लोग वापस आ गये. मेरे भाई और भाभी की बाइकें सड़क पार कर गईं।
इधर, भतीजा अपनी बहन के साथ सड़क पार करने ही वाला था कि पलक झपकते ही एक कार ने उसकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी और सामने लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। हादसे के वक्त घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए. लोगों का कहना है कि हर्ष जैन काफी शराब पी रखी थी|
हादसे के बाद वह कार से बाहर निकले और बोले कि हादसे होते रहते हैं। पुलिस को बुलाओ, उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा | हर्ष की बात पर लोगों को गुस्सा तो आया, लेकिन वह इतना नशे में था कि लोगों ने उसे नहीं मारा. बाद में स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गयी|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

