भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बदायूं, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है, दरअसल शनिवार सुबह जिले के सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिलने पर मौके पर डीएम और एसएसपी सहित तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं और घटनास्थल की छानबीन की जा रही है, वही बताया जा रहा है कि जज ज्योत्सना राय के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि इस नोट पर क्या लिखा है इस बारे में पुलिस ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है।
दरअसल सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की 29 वर्षीय मजिस्ट्रेट ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं, इस दौरान अन्य जजों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।
कर्मचारियों के मुताबिक जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का मारकर उनके आवास का दरवाजा खोला तो उन्हें अंदर एक कमरे में पंखे से ज्योत्सना राय का शव लटका मिला, घटना की सूचना मिलने पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी सहित तमाम अधिकारी पहुंच गए,
वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, इसके बाद उनकी लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जज ज्योत्सना राय के सरकारी आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं, जो घटनाक्रम से संबंधित हो सकते है, सभी तथ्यों पर गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

