एक साल की मासूम से साथ अधेड़ ने किया रेप , बच्ची की हालत गंभीर , खेत से उठा ले गया था बच्ची को आरोपी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बहराईच। यूपी के बहराइच जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के नानपारा में एक साल की मासूम बच्ची के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया|

जानकारी के मुताबिक निबिया गांव की एक महिला अपनी एक साल की मासूम बेटी के साथ खेत में गई थी। एक साल की मासूम बच्ची सरसों के खेत में अपनी मां के पास खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले 50 साल के अधेड़ व्यक्ति ने उसका मुंह दबाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया|

 मासूम बच्ची की चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची और उसे दरिंदे के चंगुल से बचाया। उसने शोर मचाकर आसपास काम करने वाले अन्य लोगों को बुला लिया। स्थानीय निवासियों ने एक साल की बच्ची से बलात्कार करने वाले हैवान व्यक्ति को पकड़ लिया साथ ही इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी|

सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची की हालत गंभीर है |मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है. लड़की का फिलहाल राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg