भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : BSP में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया. सबस्टेशन 28-आई पर मरम्मत कार्य के दौरान तीन कर्मचारी बिजली से झुलस गए।
तीनों कर्मचारियों को मेडिकल सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया। तीनों का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएसडीएस-2 के डिविजनल ऑफिसर, ऑपरेटर हीरालाल मास्टर, ओसीटी ऑपरेटिंग टेक्नीशियन विकास कुमार और कॉन्ट्रैक्ट ऑफिसर केशव नेताम ने मंगलवार को भिलाई स्टील प्लांट के सबस्टेशन 28-आई में मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे
|उसी समय बिजली फ़्लैश हो गयी जिसके परिणामस्वरूप कर्मी का हाथ और चेहरा झुलस गया। इस घटना में तीनो कर्मी हीरालाल 10 फीसदी, केशव 5 फीसदी और विकास कुमार 15 फीसदी झुलस गए है ।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सभी का इलाज चल रहा है। वे सभी खतरे से बाहर है.कर्मचारियों का कहना है कि काम में लापरवाही बरती गई।
बिना बिजली सप्लाई बंद किये 11 किलोवाट बिजली का प्रवाह हो रहा था और कर्मी कार्य कर रहे थे |जिस कारण हादसा हुआ।
कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारी काम पर मौजूद नहीं थे, लेकिन कंट्रोल रूम में बैठे रहे. कर्मचारियों को भगवान भरोसे वापस भेज दिया गया। कर्मचारियों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

