भिलाई में सीबीआई की दस्तक , आखिर किस मामले में CBI को आना पड़ा जाने....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, CG में ईडी और आईटी के बाद अब सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है. सीबीआई ने भिलाई स्टील प्लांट के जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर शमशुल जमा खान के घर और भिलाई स्टील प्लांट के दफ्तर पर छापा मारा. मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम यहां एक जमीन के बदले रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी|

शिकायत के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट के जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर  शमशुल जमा ने मकान आवंटन के नाम पर रिश्वत की मांग की थी.  मकान अलाटमेंट के नाम पर शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी|

लेकिन सौदा 5,000 रुपये में पूरा हो गया|जिसके बाद इसकी शिकायत  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई रायपुर  में की थी |जिसके बाद आज शमशुल जमा की रिश्वत लेते CBI ने पकड़ लिया | आरोपी के घर और दफ्तर पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg