रायपुर में आँख में मिर्च पाउडर डालकर लूट का प्रयास , CCTV में कैद वारदात , लूट में शामिल आरोपी पुराना स्टाफ निकला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में लुटेरों ने दिनदहाड़े आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट करने की कोशिश की है, मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, यहां के एक कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर चोवा राम साहू को पहले लुटेरों ने ऑफिस में घुसकर पीटा और फिर उसकी आंख में लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया, इस दौरान मैनेजर ने शोर मचा दिया, जिसके बाद वह मौके से भाग गए, वही घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी|

जानकारी के मुताबिक पीड़ित चोवा राम साहू मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे अकेले ऑफिस में था, तभी दो व्यक्ति अचानक अंदर घुस आए, इन्होंने चेहरा ढकने के लिए हेलमेट पहना हुआ था। लुटेरों ने ऑफिस में घुसते ही मैनेजर से धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी और मैनेजर को पड़कर उसकी आंख में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया।


आंखों में मिर्च पाउडर पड़ने के बावजूद भी लुटेरे चोवा राम साहू को काबू नहीं कर पाए और चोवा राम अकेले ही 10 मिनट तक बदमाशों का मुकाबला करते रहे और फिर पनी जान बचाकर बाजू वाले दुकान में घुस गये। धक्का-मुक्की के दौरान एक लुटेरे का हेलमेट सिर से नीचे गिर गया, और उसकी पहचान उजागर हो गई,

 

आरोपी की पहचान अनिल डोंगरे के रूप में हुई है जो वहीं का पुराना कर्मचारी है। पहचान होते ही लुटेरे मौके से फरार हो गए, इसके बाद मैनेजर ने पुलिस में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई, वही उस दौरान लुटेरों का बैग और घड़ी वही छूट गई, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया, फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg