भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने राज्य में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया है, दरअसल छत्तीसगढ़ में अब 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होगी|
राज्य शिक्षा मंडल ने इसका प्रारूप भी तैयार कर लिया है। अब जो विद्यार्थी पहली बोर्ड परीक्षा में प्राप्त हुए नंबरों से असंतुष्ट होंगे वह दूसरी बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं, वहीं विद्यार्थी के जिस परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक होंगे वही बोर्ड परीक्षा मानी जाएगी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक यह नया नियम इसी सत्र से लागू किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों ने ये भी बताया कि एक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा करवाने का नोटिफिकेशन फरवरी के महीने में जारी कर सकता है, हालांकि नोटिफिकेशन की ऑफिशियल डेट के बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
बता दे की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है |सीजी की पहली बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब 1 महीने से भी काम का समय रह गया है, जानकारी के मुताबिक पहले बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी, जबकि दूसरी परीक्षा जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में हो सकती है।
बता दे अभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस नए नियम को लागू नहीं किया है संभव है कि सीबीएसई अगले सत्र से इसे लागू करेगा। पहली परीक्षा 1मार्च होगी व दूसरी जून या जुलाई तक होने के असार है |हालाँकि CBSE इसे लागू नहीं कर पाया है |अगले सत्र में प्रारंभ करने की संभावना है|
1 मार्च 2024 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट्स की छपाई शुरू हो गई है, बोर्ड की तरफ से आंसर शीट्स का डिस्ट्रीब्यूशन 10 या 12 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा|
प्रदेश में कुल 34 समन्वय केंद्र बनाए गए हैं, रायपुर जिले में दो और बाकी जिलों में एक-एक समन्वय केंद्र है, जानकारी के मुताबिक प्रश्नपत्रों का वितरण 24 फरवरी से शुरू होगा और 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होली से पहले हो जाएंगी। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च को समाप्त होगी।
बोर्ड की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार 2400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं|
हालांकि अभी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी नहीं हुई है, पिछले साल 50 से अधिक संवेदनशील केंद्र थे, संवेदनशील परीक्षा केंद्र वह केंद्र होते हैं जिनमें परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरती गयी थी|
जानकारी के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 6 लाख 25 हजार छात्र शामिल होने वाले हैं, पिछली बार की तुलना में छात्रों की संख्या कम हुई है।
12वीं में साइंस, कामर्स और आर्ट्स तीनों को मिलाकर 70 हजार से ज्यादा विद्यार्थी कम हुए हैं। पिछली बार 12वीं में लगभग 3 लाख 25 हजार छात्र थे, इस बार छात्रों की संख्या घटकर 2 लाख 55 हजार हो गयी है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

