भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बालोद में स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की हत्या का मामला प्रकाश में आया है| 10 साल के मासूम बच्चे की गर्दन में रॉड डालकर और सिर कुचलकर कर हत्या कर दी गई|
यह घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के चिचागन गांव में घटी. जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौथी कक्षा का छात्र सुबह घर से स्कूल गया हुआ था |वहां उसने स्कूल में खाना भी खाया. जिसके बाद दोपहर स्कूल से लापता हो गया |
जब लड़के को स्कूल से घर आने में देर हो गई तो उसके परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।काफी खोजबीन के बाद स्कूल के बगल में गौठान में निर्माणाधीन भवन के बगल में बने टैंक में मासूम बच्चे का शव मिला जिसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया ।
ग्रामीणों ने फोरेंसिक जांच और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की और रात 9:00 बजे के बाद ग्रामीणों के काफी समझाने प्रयास किया गया जिसके बाद पुलिस ने मासूम के शव को मोर्चरी भेज दिया |
इस घटना के बाद से गाँव में हर कोई स्तब्ध है | आखिर 10 साल के बच्चे के साथ किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है बच्चे की हत्या बहुत ही निर्ममता के साथ की गयी है |पुलिस हर एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

